Move to Jagran APP

धर्मपुर में भाजपा सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा

सहयोगी, धर्मपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मपुर की बैठक राजेंद्र मंढोत्रा की अध्यक्षता में रविवार

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 06:06 PM (IST)
धर्मपुर में भाजपा सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा

सहयोगी, धर्मपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मपुर की बैठक राजेंद्र मंढोत्रा की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे। इसमें सभी शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी व बूथस्तर के पदाधिकारियों ने भाजपा सदस्यता का प्रथम चरण पूरा किया। इस चरण में दस हजार सदस्य बनाए गए।

loksabha election banner

रविवार से दूसरा चरण शुरू किया गया जोकि 31 दिसंबर तक चलेगा। इस बार धर्मपुर भाजपा ने 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान में युवा मोर्चा अपनी विशेष भूमिका निभा रहा है। इस बार भाजपा ने पार्टी सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम एक सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

इस मौके पर युवा मोर्चा संगठन जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष रजत ठाकुर, देश राज पालसरा महामंत्री भाजपा मंडल, सुखराम राणा, अनिल ठाकुर, हेमराज शास्त्री, प्रताप सकलानी, सुरेंद्र कौंडल अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष, कुलदीप ठाकुर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.