कांग्रेस ने रोका छोटा भंगाल घाटी का विकास : संजय
सहयोगी, बरोट : छोटा भंगाल घाटी की धरमाण पंचायत के प्रधान व जिला भाजयुमो के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने आ
सहयोगी, बरोट : छोटा भंगाल घाटी की धरमाण पंचायत के प्रधान व जिला भाजयुमो के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। इस अवधि में घाटी में विकास को ग्रहण लग गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से घाटी के लिए स्वीकृत कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी व पूर्व वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर के अथक प्रयास से इस दुर्गम घाटी में विकास कार्य को गति मिली थी, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही घाटी में विकास थम सा गया है। मुल्थान-बड़ग्रां सड़क को पक्का करने के लिए करीब चार करोड़ 68 लाख की राशि पूर्व सरकार ने मंजूर की थी। इसके अलावा लोहरड़ी में पशु औषधालय व हर पंचायत में वेटरनरी डिस्पेंसरी खोलना भी पूर्व सरकार की देन है। कहा कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में स्कूलों व स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी चल रही है और इससे शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। राजस्व विभाग में कई सालों से 11 पटवार सर्कलों का कार्यभार चार पटवारियों पर था, लेकिन अब चार में से दो का तबादला कर दिया गया है। इसके चलते घाटी में मात्र दो ही पटवारी तैनात हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।