अब सारस्वत की पुस्तक का अंग्रेजी वर्जन
जागरण संवाददाता, मंडी : लेखक दयानंद सारस्वत द्वारा लिखित हिमाचल प्रदे श और कुलूत, इतिहास, भाषा एवं स
जागरण संवाददाता, मंडी : लेखक दयानंद सारस्वत द्वारा लिखित हिमाचल प्रदे श और कुलूत, इतिहास, भाषा एवं संस्कृति नामक पुस्तक का अंग्रेजी वर्जन भी अब बाजार में आ गया है। एनसाइक्लोपीडिया ऑफ कुलूत (कुल्लू) के नाम से इसका अंग्रेजी वर्जन बाजार में उतारा गया। पुस्तक के अंग्रेजी वर्जन और कुलूती हिंदी व्याकरण का विमोचन अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया है। सारस्वत ने कहा कि व्याकरण को पूर्ण करने में विद्या निवास मिश्र, अशोक वाजपेयी और बृषभ प्रसाद जैन जैसे विख्यात व्याकरण विद्वों का भी सहयोग रहा है। इससे पहले हिंदी वर्जन का विमोचन दिल्ली स्थित इंटरनेशनल मीडिया सेंटर में किया गया था। अकादमिक प्रतिभा प्रकाशन नई दिल्ली की ओर से प्रकाशित हिमाचल प्रदेश और कुलूत, इतिहास, भाषा एवं संस्कृति नामक पुस्तक में कुल्लू की पुरातन संस्कृति समेत अन्य कई गूढ़ रहस्य हैं। नई दिल्ली स्थित अकादमिक प्रतिभा प्रकाशन से राजकुमार गुप्ता ने कहा कि इन रहस्यों पर कई शोधार्थियों की ओर से शोध कार्य भी किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी यह पुस्तक खरीद ली है।