Move to Jagran APP

मछलियों के अवैध शिकार पर लगे रोक

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 07:08 PM (IST)
मछलियों के अवैध शिकार पर लगे रोक

जागरण संवाददाता, मंडी : फुटबॉल संघ के रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मछलियों का अवैध शिकार रोकने के लिए मांग की है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इन दिनों बहुत सी नदियों में धड़ल्ले से मछलियों का अवैध शिकार हो रहा है। जिला के बरोट से आगे लंबाडग नदी में प्रोजेक्ट का काम चला हुआ है। मजदूर व स्थानीय लोग दिन-रात अवैध तरीके से ट्राउट मछली का शिकार कर रहे हैं। छोटे नालों व खड्ड आदि में बिजली करंट से मछलियां मारी जा रही हैं। बरोट उहल में ट्राउट मछली पाई जाती थी। अब 90 प्रतिशत मछलियों का सफाया हो चुका है। सैंज नदी तीर्थन नदी कुल्लू में भारी मात्रा में रैनबो और ब्राउन ट्राउट पाई जाती है लेकिन वहां पर भी कुछ लोग अवैध रूप से मछलियां मार रहे हैं। कमांद ऊहल नदी पर नया पुल बना हुआ है वहां पर कुछ लेबर में लगे अन्य राज्यों लोग अवैध रूप से महाशीर प्रजाति की मछली का शिकार कर रहे हैं। यही हाल रहा तो आने वाले समय में कई मछलियों की प्रजातियां लुप्त हो जाएंगी तथा पर्यावरण को गंभीर खतरा हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र इन शरारती तत्वों को पकड़ कर भारी जुर्माना करने का आग्रह किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.