कार खाई में लुढ़की एक की मौत, दो घायल
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:21 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:21 AM (IST)
धर्मपुर : धर्मपुर के बरोटी में बुधवार देर रात एक कार के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व दो घायल हुए हैं। घायलों को धर्मपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार धर्मपुर की ओर आ रही थी। बरोटी के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चमन लाल पुत्र दिला राम हवाणी की मौत हो गई। कार में सवार दलीप सिंह पुत्र जय सिंह, अजय कुमार पुत्र पूर्ण सिंह घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें