पद्धर में किसानों की समस्याओं पर मंथन
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 09:07 PM (IST)
पद्धर : हिमाचल किसान यूनियन मंडी की जिलास्तरीय बैठक शिव मंदिर परिसर पद्धर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुंका राम व महा सचिव सीता राम भी मौजूद रहे। इस अवसर पर किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शुंका राम और महासचिव सीता राम ने राज्य स्तर पर आयोजित उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला महासचिव बेली राम चौधरी, यूनियन के द्रंग ब्लॉक के प्रधान लाभ ¨सह, डीआर चंदेल, मूल राज, अनंत राम, राम सरन, बीएस चावला व खीमा राम आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें