Move to Jagran APP

महादेव में पेयजल के लिए हंगामा

By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 04:25 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 08:23 PM (IST)
महादेव में पेयजल के लिए हंगामा

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : उपमंडल सुंदरगर के महादेव में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने आइपीएच विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने मौके पर आए अभियंता का घेराव किया।

loksabha election banner

महादेव पंप हाउस में विभाग के पानी की मेन पाइपलाइन से कनेक्शन देने और बार बार मशीनों के खराब होने पर स्थानीय लोग भड़क गए। महादेव में पीने के पानी की करीब एक सप्ताह से भारी कमी चल रही है। पंचायत के अप्पर महादेव को पानी की सप्लाई कई दिनों से ठप पड़ी हुई है। लोगों ने स्थानीय कर्मचारी से अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की है। विभाग ने क्षेत्र वासियों को पानी की आपूर्ति करने की बजाय मेन पाइपलाइन से एक अलग कनेक्शन दे डाला। मौके पर पानी की आपूर्ति ठप होने की शिकायत करने आए लोगों को इसका पता लगते ही लोग भड़क गए। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पंप हाउस में आकर हंगामा किया। इस पर पाइप लगाने वाला कर्मी मौके से भाग निकला। स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार, बाल कृष्ण, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, चेत राम, राजेंद्र कुमार, महेश और महादेव पंचायत के उपप्रधान ललित चौधरी ने बताया कि स्थानीय कर्मी कन्हैया लाल ने मेन लाइन से ही किसी एसडीओ के घर को कनेक्शन दे डाला है। उन्होंने बताया है कि क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है। उन्होंने आरोप लगाया कि महादेव में लगाई गई मशीनरी क्षमता की कमी के कारण बार बार जल जाती है। मशीनरी की मरम्मत करने में 10-12 दिन लगते हैं। इस कारण महादेव क्षेत्र के लोगो को पानी की भारी समस्या पेश आ रही है। उन्होंने मौके पर आए विभाग के सहायक अभियंता ई. अरुण शर्मा का घेराव किया। लोंगों ने सहायक अभियंता को शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने की सूरत में करसोग सड़क पर धरना देकर यातायात जाम करने की चेतावनी दी। सहायक अभियंता ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत किया। लोगों के दबाव से तुरंत मुख्य पाइप से लगाई कनेक्शन की पाइप अलग कर दी गई। विभाग ने इसे समय से निपटने के लिए अप्पर महादेव को पीने के पानी की आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था भी की है। विभाग के स्थानीय कर्मी ने इस पाइप से ही एक और पाइप लगा कर एक व्यक्ति को पानी की सप्लाई दे दी। पंप हाउस में लगाई मशीनें खराब थीं। इस घटना का पता चलते ही सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने भी मौके का दौरा किया और विभाग को शीघ्र पानी की आपूर्ति बहाल करने के आदेश किए। इधर, आइपीएच मंडल सुंदरनगर के अधिशाषी अभियंता ई. धमेंद्र गिल ने बताया कि पानी का स्तर गिरने से पेयजल कमी रहती है। पानी कम होने से अस्थायी तौर पर समस्या आई होगी। उन्होंने बताया कि महादेव में इस वर्ष एक बार ही मशीन खराब हुई है। पेयजल वितरण को लेकर तीन भाग बनाए गए है। पानी की आपूर्ति सही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.