Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर हो कार्रवाई

संवाद सहयोगी, आनी : जिला कुल्लू में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की बैठक शुक्रवार को पार्टी

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 07:30 PM (IST)
मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर हो कार्रवाई
मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर हो कार्रवाई

संवाद सहयोगी, आनी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष उत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी परस राम व पदाधिकारियों ने भाग लिया। वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी हिम्मतराम के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने विधायक खूबराम आनंद द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की और कहा कि विधायक व उसके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में निर्णय लिया कि दोनों ब्लॉकों से प्रस्ताव पारित कर प्रति मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। पार्टी विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पार्टी हाईकमान व मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। इस मौके पर बीसीसी अध्यक्ष उत्तम राम ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन वर्मा, जिला महासचिव जयचंद चौहान, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, सचिव चंद्रकेश शर्मा, महिला कांग्रेस महासचिव विजय कंवर, प्रदेश महासचिव गोविंद शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, राकेश सिंघा, महासचिव शेर सिंह ठाकुर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा वर्मा, जिला महासचिव प्रतिमा सुमन, युकां अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनीराम ठाकुर, बहादुर ¨सह, रामकृष्ण ठाकुर, बेली राम शर्मा, चेतराम भारती, मनोहर लाल चौहान, महेंद्र ठाकुर, कर्मचंद शर्मा, बिशनदास, मोहन ठाकुर, हितेष ठाकुर, भगवान दास, ख्यालीराम, भाग चंद, पप्पू सत्या व महेंद्र कायस्थ आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.