केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई बढ़ने प
संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई बढ़ने पर मंगलवार को प्रदर्शन कया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय होते हुए रोष रैली भी निकाली। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बुद्धि ¨सह ठाकुर ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। ढालपुर चैक में किए गए प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे आम जनता परेशान हो गई है, पेट्रोल, डीजल, प्याज, टमाटर, दालों के दामों में लगातार उछाल हो रहा है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी, फिर जीएसटी लागू कर जनता से अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में यूपीए सरकार थी तो उस दौरान भाजपा नेताओं ने मोर्चा निकाला था, तब भाजपा ने महंगाई पर बबाल मचाया था। वर्तमान केंद्र सरकार के समय में तो पेट्रोल के दाम ने आसमान छू लिए हैं। केंद्र सरकार जनता विरोधी है और जनता से झूठे वादे कर रही है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान देश में विकास हुआ है, केंद्र सरकार जो आज विकास का श्रेय ले रही है, यह पिछली कांग्रेस सरकार की ही देन है। केंद्र सरकार जो योजनाएं चला रही है, यह यूपीए सरकार ने ही तैयार की थी। इसे आज केंद्र सरकार अपना बता रही है। जब भी केंद्र में एनडीए सरकार आई है, जनता के विरुद्ध काम किया है।
पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने भी केंद्र सरकार के विरुद्ध महंगाई पर खूब निशाने साधे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार ने अथाह विकास किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता के हित में काम किया है।
इस मौके सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू विधानसभा अध्यक्ष उत्तम
शर्मा, आनी के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, बंजारके अध्यक्ष राम ¨सह मियां, महिला कांग्रेस बंजार अध्यक्ष ¨पगला भंडारी, कुल्लू शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष उष्मज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनिल सूद, प्रदेश इंटक कांग्रेस सचिव जवाहर लाल शर्मा, सुखदास नैयर, सुमेरनाथ अवस्थी, गोपालकृष्ण महंत, मनु शर्मा, अमरी ठाकुर, दलीप बिष्ट, नवनीत सूद, संजय पठानिया, अनिल वर्मा, अतुल गुप्ता, जो¨गद्र ठाकुर, जीवन ठाकुर, रामकृष्ण, विशाल महंत, मौजी राम ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, रंजीत महंत, परस राम, भगवान दास, जितेंद्र, पूर्ण, मोती राम पालसरा, गो¨वद, तेजस्वी, प्रेम ¨सह, सचिव जीत राम, पवन, सूर्यापाल, धनी राम चौहान, योगराज, करुण विराग महंत, हिमांशु ठाकुर, वैभव ठाकुर, घनश्याम शर्मा, विजेंद्र पंडित, बेअंत ठाकुर मौजूद रहे।