Move to Jagran APP

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का किया विकास : भुवनेश्वर

संवाद सहयोगी, मनाली : ब्लॉक कांग्रेस मनाली की पथयात्रा दो दिन बाद शनिवार को वशिष्ठ गांव से शुरू हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jul 2017 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 04:44 PM (IST)
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का किया विकास : भुवनेश्वर

संवाद सहयोगी, मनाली : ब्लॉक कांग्रेस मनाली की पथयात्रा दो दिन बाद शनिवार को वशिष्ठ गांव से शुरू हुई। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भुनेश्वर गोड़ की अध्यक्षता में पथयात्रा में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया। उन्होंने आज तक कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यो को ग्रामीणों के समक्ष रखा। हरी चंद शर्मा ने भी सरकार द्वारा किए गए कार्यो को सराहा। महिला अध्यक्ष विद्या नेगी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही और भाजपा के झूठे वादों में न आने का आग्रह किया। महिला कांग्रेस से गायत्री देवी, इंदिरा ठाकुर, सैना ठाकुर, नंदलाल, नरेश दविचंद रेवतराम, दीनानाथ, सुरेश व टीकाराम सहित सैंकड़ो लोगो ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.