वैध वीजा न होने पर यूक्रेन का नागरिक गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, कुल्लू : पुलिस ने नाके के दौरान वैध वीजा न होने पर एक विदेशी को गिरप्तार किया है। वीरव
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 01:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कुल्लू : पुलिस ने नाके के दौरान वैध वीजा न होने पर एक विदेशी को गिरप्तार किया है। वीरवार करीब तीन बजे पुलिस ढालपुर में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक विदेशी वहां से गुजर रहा था। शक होने पर तलाशी ली तो उसके पास वैध वीजा नहीं पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी ओलिसी निवासी यूक्रेन को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 14 विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें