लाहुल में बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
संवाद सूत्र, गोंधला : प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से प्रदेश सरकार के कार्यकाल के साढ़
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jul 2017 09:53 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 09:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, गोंधला : प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से प्रदेश सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार साल की उपलब्धियों, कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के मकसद से विशेष प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला लाहुल स्पीति के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए। विभाग ने अनुमोदित मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा विभिन्न पंचायत में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रघान, उपप्रधान, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें