सोलंग में पेराग्लाइडर एसोसिएशन ने रोपे 200 पौधे
संवाद सहयोगी, मनाली : पेराग्लाइडर एसोसिएशन मनाली ने पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। एसोसिएश
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jul 2017 09:11 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 09:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मनाली : पेराग्लाइडर एसोसिएशन मनाली ने पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने वन विभाग के साथ मिलकर सोलंग में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 200 से अधिक पौधे रोपे। घाटी में इन दिनों पेराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध लगा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवी ¨सह ने कहा कि एसोसिएशन के पदाधिकारी सचिव वेद राम, कोषाध्यक्ष हतासन, प्रेस सचिव ओम प्रकाश, भाग चंद राणा न अन्य सदस्यों के साथ सोलंग में पौधरोपण अभियान चलाया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग का आभार जताया। एसोसिएशन ने घाटीवासियों से आग्रह किया कि बरसात का लाभ उठाते हुए पौधरोपण अभियान में भाग लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें