देवभूमि कुल्लू में 108 हवन कुंड हुए प्रज्जवलित
संवाद सहयोगी, कुल्लू : ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में चल रहे लोकजन जागरण सम्मेलन एवं 108 कुंडीय गाय
संवाद सहयोगी, कुल्लू : ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में चल रहे लोकजन जागरण सम्मेलन एवं 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोंच्चारण व गायत्री महायज्ञ से कुल्लू घाटी देवमयी हो गई। महायज्ञ के पहले दिन रविवार को सैकड़ों विवाहित जोड़ों ने महायज्ञ के लिए बने 108 कुंडों में हवन यज्ञ किया।
हवन के लिए रविवार सुबह पांच बजे से लोगों का ढालपुर मैदान में पहुंचना शुरू हो गया था। करीब आठ बजे के बाद महायज्ञ की प्रक्रिया आरंभ हुई। महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हीरा लाल ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने करीब तीन घंटे तक परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। महायज्ञ में शामिल हुई भीड़ तथा 108 हवन कुंडों के प्रज्जवलित होने से वातावरण की शुद्धि हुई है।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी छेले ¨सह ठाकुर ने बताया कि गायत्री परिवार के अनुसार सहपत्नी हवन करने से हर घर पवित्र होंगे और हर परिवार खुशहाल होगा। मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के क्रम में देवभूमि हिमाचल में प्रदेश स्तरीय लोक जागरण जनसम्मेलन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञयोग, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार व्यस्न मुक्ति महायज्ञ होगा। वहीं, मंगलवार को सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञयोग, गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार एवं पूर्णाहुति होगी। छेले ¨सह ठाकुर ने बताया कि मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के क्रम में युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य शांति कुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण में प्रारंभ किए गए विशुद्ध अध्यात्मिक प्रयोग के अंतर्गत एक कुंडीय महायज्ञ से अश्वमेघ यज्ञ तक संपन्न किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में देवभूमि हिमाचल में प्रदेशस्तरीय लोक जागरण जनसम्मेलन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को कुल्लू नगर के ढालपुर मैदान में करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।