Move to Jagran APP

आनी को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आएं : बीडीओ

संवाद सहयोगी, आनी : आनी उपमंडल में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आनी कस्बे से लगती आनी, नंहोंग औ

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 08:40 PM (IST)
आनी को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आएं : बीडीओ

संवाद सहयोगी, आनी : आनी उपमंडल में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आनी कस्बे से लगती आनी, नंहोंग और बखनाओं पंचायत के मिशन कलौनी, नालदेरा, बीडीओं परिसर सहित चिह्नित स्थानों में सफाई अभियान चलाया गया। बीडीओ आनी शांति चौहान के नेतृत्व में इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन, संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों के अलावा, आनी के कम्पयूटर सेंटर के छात्रों, युवक मंडल के सदस्यों ने सहयोग दिया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आनी कस्बे की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता है।

loksabha election banner

खंड समन्वयक परसराम ने बताया कि आनी कस्बे व विभिन्न पंचायतों को खुला शौचमुक्त जारी रखने के लिए हर पंद्रह दिन में विशेष अभियान चलाते रहेंगे। इस अभियान में बीडीओ शांति चौहान, खंड समन्वयक परसराम, एलएसइओ अरुणा महंत, आनी पंचायत के प्रधान उत्तम ठाकुर, नम्होंग पंचायत प्रधान कृष्ण ठाकुर, बखनाओं प्रधान बबीता ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा शर्मा, सोहन लाल, वेदा ठाकुर, हिमालयन नव युवक संगम संस्था के अध्यक्ष पप्पू सत्या, गुरूकुल संस्थान के छात्रों सहित कई लोगों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.