प्रयास फाउंडेशन ने बांटी पाठ्य सामग्री
संवाद सहयोगी, कुल्लू : प्रयास फाउंडेशन संस्था कुल्लू जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता करती है। संस्था
संवाद सहयोगी, कुल्लू : प्रयास फाउंडेशन संस्था कुल्लू जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता करती है। संस्था के सह संचालक जीवन प्रकाश ने कहा कि सब लोग हर माह सामर्थ्य से पैसे एकत्रित करते हैं और और जरूरत के हिसाब से लोगों में बांट देते हैं। सेवा भारती की ओर से शाढ़ाबाई में जरूरतमंद व बेसहारा बच्चों के लिए नि:शुल्क छात्रावास चलाया जा रहा है। इसमें इन बच्चों के रहने के साथ उन्हें नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्था ने छात्रावास में रहने वाले 15 बच्चों के लिए वर्दी व पाठ्य सामग्री प्रदान की। कहीं अग्निकांड हो, बीमार हो या बच्चों की पढ़ाई, इन सब चीजों के लिए लोगों को सहायता दी जाती है।
मुख्य सलाहकार अश्वनी सोहल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। जरूरतमंद बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए सारा सामान दिया जाता है। ऐसी संस्थाओं से लोगों को किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रयास संस्था यह प्रयास 2008 से कर रही है जो निरंतर जारी है। अब दानी सज्जनों की सूची भी बढ़ने लगी है और समाज के हर वर्ग के लोग अब इसमें योगदान देने लगे हैं। संस्था ने बाल आश्रम कलैहली में कंप्यूटर शिक्षा भी बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई है जिसमें कंप्यूटर की खराबी से लेकर टयूटर को पैसे देने तक की जिम्मेदारी संस्था ने उठा रखी है और कई बच्चों को उनके भविष्य के लिए पढ़ाई का खर्च भी संस्था उठा रही है। इस मौके पर प्रयास संस्था के सलाहकार अश्विनी सोहल, संचालक सुरेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अरुणा सूद, विनोद ¨सह, खुशी राम शर्मा, संजीव सूद, सेवा भारती के प्रभारी अयोध्या ¨सह भी उपस्थित रहे।