Move to Jagran APP

महेश्वर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को किया हल

संवाद सहयोगी, कुल्लू : सदर हलके के विकास के लिए धन की कमी नहीं है। जरूरत है तो लोगों के सहयोग की। यह

By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 07:55 PM (IST)
महेश्वर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को किया हल
महेश्वर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को किया हल

संवाद सहयोगी, कुल्लू : सदर हलके के विकास के लिए धन की कमी नहीं है। जरूरत है तो लोगों के सहयोग की। यह शब्द लगघाटी की अति दुर्गम ग्राम पंचायत मानगढ़ की ग्रामसभा की बैठक में पहुंचे विधायक महेश्वर सिंह ने कहे। दोघरी गांव में आयोजित ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने शिकरत की। लोगों ने विधायक के समक्ष पंचायत की समस्याओं को भी रखा। इसमें कुछ समस्याओं को लेकर मौके पर ही विधायक ने विभाग के अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए।

loksabha election banner

महेश्वर सिंह ने समाणा-कडींगचा पुल के लिए 50 हजार तथा दोघरी के रास्ते को पक्का करने के लिए एक लाख की राशि स्वीकृत की। विधायक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए ग्रामीणों से इनका लाभ उठाने की अपील की। सदर विधायक ने दोघरी-लाईधारंग-जकड़ेहल-पालासेरी सड़क को ट्रेस करने के लिए जल्द ही बजट देने की बात कही है। लगवैली के अंतिम गांव तियून के लिए 35 लाख से पैदल रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लाडा के तहत धन स्वीकृत हो गया है। ग्रामसभा में शिकरत करने के बाद महेश्वर ¨सह ने डुघीलग पंचायत के लोगों की समस्याओं को भी छुरला गांव में सुना। इस मौके प उनके साथ जिला भाजपा मीडिया प्रभारी खुशहाल ¨सह राठौर, मानगढ़ पंचायत के प्रधान सरवन लाल, पूर्व उपप्रधान एवं किसान मोर्चा के कुल्लू मंडल अध्यक्ष नानक चंद, पंचायत उपप्रधान कुबेर सिंह, पंचायत सदस्य वीर चंद, ठाकरी देवी, संजय ¨सह, लुबदी देवी, भल्याणी वार्ड के बीडीसी सदस्य निदेश ठाकुर, भाजपा कुल्लू मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, शिल्हानाल पंचायत के पूर्व प्रधान वीर सिंह ठाकुर, भल्याणी बूथ के अध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर तथा भाजपा नेता प्रेम ठाकुर भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.