देवता लोमश ऋषि के चार अष्टधातु के मोहरे चोरी
बंजार : उपमंडल की सराज पंचायत के ढियों गांव में अधिष्ठाता देवता लोमश ऋषि के अष्टधातु के चार मोहरे चो
बंजार : उपमंडल की सराज पंचायत के ढियों गांव में अधिष्ठाता देवता लोमश ऋषि के अष्टधातु के चार मोहरे चोरी हो गए हैं। पुजारी देवेंद्र कुमार के अनुसार मंगलवार रात को करीब 12 बजे तक साथ घरों में पुजारी व गुर जागे हुए थे और इसके बाद जब वे सो गए तो किसी ने देवालय से देवता के पुराने धातु के मोहरे चोरी कर लिए। पुजारी के अनुसार देवता लोमश ऋषि का रथ देवालय में नहीं था, जिसे कोई भक्त दूसरे गाव में देव अनुष्ठान करने के लिए ले गया था। इसके चलते गांव में कम लोग थे। सुबह पूजा करने देवालय गए तो चोरी का पता चला। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। मोहरे देवता की पालकी पर रखे हुए थे। कुल्लू पुलिस के डीएसपी शिव चंद चौधरी के अनुसार देवता के चार मोहरे चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन स्वयं कर रहा हूं। जल्द ही चोरों का पर्दाफाश किया जाएगा।