सत्य प्रकाश, प्रेमलता, नेगी की वापसी पर जताई खुशी
संवाद सूत्र, लगवैली : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत सूद ने पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रका
संवाद सूत्र, लगवैली : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत सूद ने पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश, प्रेम लता ठाकुर, देवेंद्र नेगी को कांग्रेस पार्टी में वापस शामिल करने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह, अंबिका सोनी, प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि ¨सह ठाकुर आदि का धन्यवाद किया है। पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश, प्रेम लता ठाकुर, देवेंद्र नेगी के कांग्रेस में आने से जिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष उत्तम शर्मा का भी धन्यवाद किया है। नवनीत सूद ने कहा है कि इन सभी की घर वापसी से आने वाले विस चुनावों में कुल्लू की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में होंगी। युवा कांग्रेस की सचिव नीतू सूद का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने कुल्लू में अथाह विकास किया है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री के कुल्लू दौरे के दौरान लोगों ने जो भी मांग रखी वह पूरी हुई है।