Move to Jagran APP

मनाली में गर्माने लगा नगर परिषद का चुनावी माहौल

संवाद सहयोगी, मनाली : नगर परिषद मनाली में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। सात वार्ड की नगर परिषद मनाली

By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 12:39 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 12:39 AM (IST)
मनाली में गर्माने लगा नगर परिषद का चुनावी माहौल

संवाद सहयोगी, मनाली : नगर परिषद मनाली में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। सात वार्ड की नगर परिषद मनाली में एकमात्र पांच नवंबर वार्ड ही ओपन है। वार्ड चार अनुसूचित जनजाति के आरक्षित है। इस वार्ड में भी चुनाव मैदान में दिग्गजों के उतरने की चर्चा है। कुल मिलाकर नगर परिषद के चार और पांच वार्ड इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए है। अध्यक्ष पद का निर्णय न होने से अभी बड़े-बड़े दिग्गज असमंजस हैं। वार्ड पांच से पूर्व पार्षद अनिल पूरी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। वहीं वर्तमान उपाध्यक्ष चमन कपूर का भी नाम चर्चा में चल रहा है। इसी वार्ड से ध्रुव अवस्थी, राकेश सोनी, तारु नेगी, प्रवीण शर्मा, सुभाष ठाकुर भाषी का नाम भी चर्चा में चल रहा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से अनिल पूरी और भाजपा की ओर से चमन कपूर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। वर्तमान उपाध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि जिस वार्ड से पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी वहीं से ही चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि पांच सालों में अनेकों विकास के काम किए हैं विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेंगे। शीघ्र ही विधायक की अध्यक्षता में बैठक होगी और प्रत्याशियों का नाम तय किये जाएंगे। उधर, पूर्व पार्षद अनिल पूरी ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस वार्ड में अनेकों विकास के काम करवाए हैं। जनता के कहने पर ही वे वार्ड का विकास करवाने चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। गौर हो कि नगर परिषद का एक नंबर वार्ड अनुसूचित जाति, दो और तीन महिला, चार अनुसूचित जनजाति, पांच ओपन तथा छह और सात नंबर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड चार से वर्तमान नप अध्यक्ष रुप चंद नेगी, भाजपा शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार और शमशेर ठाकुर का नाम चर्चा में चल रहा है। नप मनाली से अपने दिग्गजों को मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस की दो बैठकें हो चुकी है जबकि भाजपा शीघ्र ही अपनी बैठक आयोजित करने की बात कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.