टकरासी में युवक व महिला मंडल ने उखाड़ी भांग
आनी : आनी खंड की टकरासी पंचायत के मिऊन गाव के युवक व महिला मंडल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवक मंडल के प्रधान प्रकाश चंद ठाकुर ने की। सचिव टिकेश्वर सिंह ने बताया कि बैठक में महिला मंडल और युवक मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत टकरासी के विभिन्न गावों में बावड़ियों व मंदिर के आसपास के सभी स्थलों की सफाई की गई। गाव को स्वच्छ रखने में महिला मंडल अहम भूमिका निभा रहा है। युवक व महिला मंडल के सदस्यों ने मिलकर ग्राम पंचायत टकरासी के गाव शकारन, कैअ व चलाउगी में भाग के पौधे भी नष्ट किए। बैठक में गाव मिऊन में युवक मंडल भवन निमार्ण करने बारे प्रस्ताव पारित किया गया। युवक मंडल मिऊन के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि भवन व खेल मैदान के निमार्ण की माग सरकार से की गई है। इस अवसर पर युवक मंडल के उपप्रधान भूषण लाल, क ोषाध्यक्ष खेमचंद, ओमप्रकाश, टिकम राम, दयाराम, महिला मंडल की प्रधान टिकमू देवी, सचिव आशा देवी व चंपा देवी आदि मौजूद रहे।