Move to Jagran APP

कांगड़ा से शाह ने भरी हुंकार 71 हजार करोड़ का हिसाब दें वीरभद्र

बकौल शाह, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म व हत्या जैसे संगीन अपराधों से प्रदेश कलंकित हुआ है जिसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिम्मेदार हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 23 Sep 2017 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 09:53 AM (IST)
कांगड़ा से शाह ने भरी हुंकार 71 हजार करोड़ का हिसाब दें वीरभद्र

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से परिवर्तन की हुंकार भरते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस शासन के पांच साल के शासन में देवभूमि को बदनामी के सिवा कुछ नहीं मिला है।

loksabha election banner

बकौल शाह, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म व हत्या जैसे संगीन अपराधों से प्रदेश कलंकित हुआ है जिसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा ने हमेशा विकास की राजनीति की है जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया ने भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को पानी वाले व प्रेम कुमार धूमल को सड़कों वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता रहा लेकिन वीरभद्र की पहचान भ्रष्टाचार वाले मुख्यमंत्री के रूप में बन गई है। जितने भी आरोप उन पर लगे, वह तमगों की तरह छाती पर सजा कर घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को केंद्र द्वारा कुछ भी आर्थिक सहायता न देने का राग अलापने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि मोदी सरकार ने जो 71 हजार करोड़ रुपये दिए, वे कहां गए? उन्होने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अनुदान राशि, स्थानीय आर्थिक सहायता व 14वें वित्त आयोग के तहत हजारों करोड़ रुपये दिए गए लेकिन पैसा न दिए जाने का राग अलापने वाले वीरभद्र बताएं कि यूपीए सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में सोनिया गांधी ने प्रदेश को क्या दिया।

प्रदेश में व्यवस्था व विकास के लिए अब परिवर्तन जरूरी है। शाह ने हिसाब मांगे अभियान में अधिक से अधिक जुड़कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर प्रदेश में अन्य राज्यों की तर्ज पर मोदी की विजय रथ चलाने का संकल्प युवाओं से लिया। गौरतलब है कि अमित शाह ने इससे पूर्व पालमपुर में भी तीन दिवसीय बैठक में पार्टी में उत्साह भरा था। 

आरोपपत्र का विमोचन

शाह ने प्रदेश भाजपा द्वारा कांग्रेस के काले कारनामों को लेकर तैयार किए आरोपपत्र का विमोचन किया। इन आरोपों में खनन, वन व ड्रग्स माफिया आदि हैं जिनके लिए कांग्रेस के मुखिया सहित अन्य नेताओं पर

प्रहार किया है। 

ऑनलाइन डोनेशन पोर्टल शुरू

शाह ने ऑनलाइन डोनेशन पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल से जुड़कर कोई भी पार्टी का कार्यकत्र्ता बन सकेगा। 

 यह भी पढ़ें:  कांगड़ा में अमित शाह बोले, हिमाचल में परिवर्तन जरूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.