Move to Jagran APP

बौखलाहट में विधायक भाजपाइयों को बता रहीं कांग्रेसी

संवाद सूत्र, रैत : शाहपुर मंडल भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने विधायक सरवीण चौधरी के खिलाफ मोर्चा

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 10:37 PM (IST)
बौखलाहट में विधायक भाजपाइयों को बता रहीं कांग्रेसी
बौखलाहट में विधायक भाजपाइयों को बता रहीं कांग्रेसी

संवाद सूत्र, रैत : शाहपुर मंडल भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने विधायक सरवीण चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं को काग्रेसी कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विधानसभा क्षेत्र में नाजुक स्थिति पर विचार करने के लिए बैठक का आयोजन किया था। इसमें 1500 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक व पदाधिकारियों ने भाग लिया था। बैठक में सभी ने एक मत से प्रस्ताव पारित किया था कि सरवीण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा शाहपुर में कमजोर हुई है। पुराने, कर्मठ तथा धरातल से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। इसलिए इस चुनाव में सरवीण चौधरी की बजाय किसी अन्य को पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में पहुंचे लोगों को देखकर विधायक बौखला गई हैं। इसी कारण उन्हें भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेसी नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वह भी इस बैठक में मौजूद थे। वहा न तो कोई काग्रेसी था और न ही काग्रेस के इशारे या कहने पर यह बैठक आयोजित की गई थी। विधायक को अपने इस बयान पर पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, यूसी मोंगरा तथा मदन रिहालिया भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.