रवि ठाकुर चुने फतेहपुर के चुनाव प्रभारी
संवाद सूत्र, फतेहपुर : ब्लॉक कांग्रेस फतेहपुर की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष रमेश राणा की अध्यक्षता में
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 09:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, फतेहपुर : ब्लॉक कांग्रेस फतेहपुर की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष रमेश राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया के दामाद रवि ठाकुर को विधानसभा चुनावों के लिए फतेहपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्तकिया गया। नियुक्ति के बाद रवि ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता जितनी मर्जी रथयात्राएं निकाल लें, लेकिन जनता अब बहकावे में आने वाली नहीं है। इस मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, मार्केट बोर्ड के चेयरमैन राजिंद्र पठानिया, मदन मनकोटिया, लुठियाल पंचायत प्रधान जगरूप सिंह, जयपाल चौधरी, निर्मल, अनिल पप्पू व सुदेश कुमारी भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें