चंदरोपा में नलकूप लोकाíपत
संवाद सहयोगी, पालमपुर : विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने शुक्रवार को पंचायत चंदरोपा में 32 ल
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 09:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पालमपुर : विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने शुक्रवार को पंचायत चंदरोपा में 32 लाख रुपये से स्थापित नलकूप का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस नलकूप से पट्टी, दोहल व चंदरोपा गांवों के 12 हेक्टेयर क्षेत्र में ¨सचाई सुविधा उपलब्ध होगी। पालमपुर हलके में पेयजल सुविधा पर लगभग 32 करोड़, ¨सचाई पर सात करोड़ 16 लाख और मल निकासी पर 14 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रामप्यारी, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रोशन लाल चौधरी, पार्षद शशि राणा, सुनील चंदेल, प्रदेश शिकायत निवारण समिति सदस्य राजेश रॉकी, त्रिलोक चंद, पूर्व प्रधान ओंकार ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुरेश गुप्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें