अंशुल शर्मा हेड ब्वाय व कृतिका हेड गर्ल चुने
संवाद सहयोगी, भवारना : पारस पब्लिक स्कूल भवारना में वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें अंशुल शर्म
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 12:40 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 12:40 AM (IST)
संवाद सहयोगी, भवारना : पारस पब्लिक स्कूल भवारना में वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें अंशुल शर्मा हेड ब्वाय व कृतिका शर्मा हेड गर्ल चुनी गई। विद्यालय के चारों सदनों ने अपने कप्तान व उपकप्तान चुने। सभी चयनित विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण कर विद्यालय की उन्नति में योगदान देने का प्रण लिया। विद्यालय के निदेशक महेश कटोच ने प्रधानाचार्य नीलम राणा व चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें