विधायक सरवीण चौधरी ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
संवाद सूत्र, शाहपुर : धनोटू में चार लाख रुपये की लागत से बने अतुल महिला कल्याण एवं सुधार सामुदायिक भ
संवाद सूत्र, शाहपुर : धनोटू में चार लाख रुपये की लागत से बने अतुल महिला कल्याण एवं सुधार सामुदायिक भवन का उद्घाटन वीरवार को विधायक सरवीण चौधरी ने किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अतुल महिला कल्याण एवं सुधार समिति को सात हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान उर्वशी, सचिव कमलेश चबंयाल, उपप्रधान निर्मला समयाल, कोषाध्यक्ष कांता जसरोटिया, सुभाषना, पुष्पा डोगरा, मंजू, आरती देवी, नरेश देवी, नेहा, कांता, विजय, सुनीता, सरला, पम्मी, ऊषा, राजकुमारी, शानू, रीता, रजनी, संदेश, शकुंतला, समंगला, सवित्री, पंचायत उपप्रधान अमी चंद, प्रशोतम सैणी, शेर सिंह, कुलबीर, योगराज चड्ढा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, सीमा चौधरी, कैप्टन अमर सिंह व जोगिंद्र सिंह अन्य मौजूद रहे।