विद्यार्थियों को बांटी स्कूली सामग्री
संवाद सहयोगी, पालमपुर : आत्म प्रकाश मानव कल्याण साहित्य एवं संस्कृति परिषद अप्रकल्प का 20वां समारोह
संवाद सहयोगी, पालमपुर : आत्म प्रकाश मानव कल्याण साहित्य एवं संस्कृति परिषद अप्रकल्प का 20वां समारोह लक्ष्मी ड्रीमर्ज मारंडा में हुआ। इसमें परिषद ने चयनित 30 विद्यार्थियों को वाíषक सहयोग स्टेशनरी, स्कूल बैग, कापियां, जूते तथा जुराबें प्रदान कीं। समारोह में समाजसेवी डॉ.राम कुमार सूद ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने अपनी ओर से 22 हजार 100 रुपये प्रदान किए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान त्रिलोक ¨सह राणा ने कहा कि संस्था पिछले 20 वर्षो से समाजसेवा में कार्यरत है। संस्था के प्रचार सचिव अशोक अत्री ने कहा कि 30 बच्चों को शिक्षण सामग्री दी गई। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल अवस्थी व महासचिव विजय कुमार ने वाíषक रिपोर्ट पढ़ी।
इस मौके पर डॉ. राम कुमार सूद को जीवन का सर्वोच्च सम्मान समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया। कार्यक्रम में बृजला सूद प्रधान महिला मंडल मारंडा, नवीन सूद, विनोद नाग, लक्ष्मी कांत शर्मा, बलदेव राज, सुमन शेखर, प्रोमिला नारंग, सु¨रद्र नारंग, राम प्रसाद, विजय कुमार, अशोक, राजेश सूर्यवंशी व तुषार शर्मा उपस्थित थे।