श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ कल
राजा का तालाब : श्रीराम नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में कृष्णा रामलीला क्लब के सराय भवन में श्रीरामचरित
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Mar 2017 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 12:34 AM (IST)
राजा का तालाब : श्रीराम नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में कृष्णा रामलीला क्लब के सराय भवन में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ पहली अप्रैल को होगा। अखंड पाठ का भोग समापन समारोह दो अप्रैल को 11 बजे होगा। पांच अप्रैल को श्रीराम नवमी उत्सव पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी की भव्य झाकी व शोभायात्रा का प्रस्थान सायं पांच बजे क्लब के सराय भवन से किया जाएगा। यह जानकारी क्लब के प्रेस सचिव सौरभ शर्मा ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें