केंद्र सरकार पर लगाया प्रदेश से भेदभाव का आरोप
संवाद सहयोगी, ढलियारा : ब्लॉक युवा काग्रेस अध्यक्ष मनोज शर्मा ने केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार के प्र
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 01:23 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 01:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी, ढलियारा : ब्लॉक युवा काग्रेस अध्यक्ष मनोज शर्मा ने केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार के प्रति नकारात्मक सोच रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश में 12 लाख एपीएल परिवारों का कोटा बंद कर सरासर अन्याय किया है। प्रदेश की वीरभद्र सरकार ने इस फैसले को दरकिनार करते हुए 12 लाख परिवारों को अपने बजट से आटा मुहैया करवाने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने चुनावों में किए सभी वादे पूरे किए हैं, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें