Move to Jagran APP

स्वायत न्याय पंचायत के गठन पर चर्चा

शाहपुर : एकल नारी संगठन ब्लॉक रैत की बैठक शुक्रवार को शाहपुर में राष्ट्रीय सदस्य एवं जिला कांगड़ा प्

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 12:19 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 12:19 AM (IST)
स्वायत न्याय पंचायत के गठन पर चर्चा
स्वायत न्याय पंचायत के गठन पर चर्चा

शाहपुर : एकल नारी संगठन ब्लॉक रैत की बैठक शुक्रवार को शाहपुर में राष्ट्रीय सदस्य एवं जिला कांगड़ा प्रभारी राधा रघवाल की अध्यक्षता में हुई। ब्लॉक कार्यकर्ता कुमो देवी ने बताया कि बैठक में स्वायत न्याय पंचायत के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्य अधिक होने व बोट बैंक की राजनीति के कारण न्याय में अड़चनें आती हैं, इसलिए तीन या चार पंचायतों को मिलाकर स्वायत न्याय पंचायत का पुर्नगठन किया जाए, ताकि गरीब, महिला, पुरु ष व बच्चों को आसानी से और जल्दी न्याय मिल सके। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाना व वकीलों की फीस देना आम आदमी के बस की बात नहीं है। बैठक में एकल नारी संगठन की अन्य विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर शाहपुर ब्लॉक कांगेस महिला अध्यक्ष नीना ठाकुर, संगठन कार्यकर्ता रंजना देवी, ज्ञानी देवी एवं विभिन्न पंचायतों की महिला प्रधान भी मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.