मुख्यमंत्री का मुकाबला नहीं कर पा रहे भाजपाई : चंबियाल
संवाद सूत्र, फतेहपुर : प्रदेश भाजपा के नेता षड्यंत्र रचने व नकारात्मक प्रचार करने के बावजूद न तो वीर
संवाद सूत्र, फतेहपुर : प्रदेश भाजपा के नेता षड्यंत्र रचने व नकारात्मक प्रचार करने के बावजूद न तो वीरभद्र सरकार के विकास के एजेंडे को रोक पा रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री के राजनीतिक कद व लोकप्रियता का मुकाबला कर पा रहे हैं। यह बात काग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव चेतन चंबियाल ने कही। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह व स्थानीय विधायक की छवि विकास पुरुष की रही है। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार और संगठन एकजुट होकर प्रदेश में विकास कार्य कर रहे हैं। इससे भाजपा नेताओं का विचलित होना स्वाभाविक है। उन्होंने भाजपा से पूछा है कि केंद्र सरकार ने अभी तक प्रदेशवासियों से किए कितने वादे पूरे किए हैं। कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया है। इस मौके पर युवा काग्रेस नेता अनिल कुमार, दिनेश व ओमपुरी मौजूद रहे।