हैंडपंप से आ रहा जंग भरा पानी
संवाद सहयोगी, देहरा : देहरा के अपर पाइसा में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया हैंडपंप पिछले कई महीनों
संवाद सहयोगी, देहरा : देहरा के अपर पाइसा में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब है। इससे लोगों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। अशोक ठाकुर, हैप्पी, बबलू, बिटू सहित अन्य लोगों का कहना है कि हैंडपंप से पिछले लगभग सात माह से गंदा जंग भरा पानी आ रहा है। यह पानी आदमी तो क्या पशुओं के पीने योग्य भी नहीं है। गाव के लोगों ने कई बार अपनी पेयजल संबंधी मुश्किलों का हवाला देते हुए इस खराब हैंडपंप को ठीक करने के बारे में लिखित शिकायत की है, परंतु विभाग ने अप्पर पाइसा के लोंगों की इस समस्या का समाधान नही किया है। अधिशाषी अभियंता आइपीएच विभाग देहरा सुरेश महाजन ने बताया कि हैंडपंप की फ्लेशिग होनी है। शीघ्र ही इस हैंडपंप की फ्लेशिग के काम को ठेके पर देकर इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।