Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं ने की नूरपुर भाजपा मीडिया प्रभारी के बयान की निंदा

संवाद सूत्र, नगरोटा सूरिया : ब्लॉक समिति अध्यक्ष बलवीर पठानिया व पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्य

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:51 PM (IST)
कार्यकर्ताओं ने की नूरपुर भाजपा मीडिया प्रभारी के बयान की निंदा
कार्यकर्ताओं ने की नूरपुर भाजपा मीडिया प्रभारी के बयान की निंदा

संवाद सूत्र, नगरोटा सूरिया : ब्लॉक समिति अध्यक्ष बलवीर पठानिया व पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिंद्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला नूरपुर मीडिया प्रभारी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह असंतुष्टों की बैठक नहीं थी, बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी के पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं की बैठक थी। इसका मकसद मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और विधानसभा चुनावों में जवाली विधानसभा में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करना था। उन्होंने कहा कि उक्त नेता द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को काग्रेसी कार्यकर्ताओ की बैठक कहना समझ से परे है। ऐसे ही आधारहीन नेताओं के कारण आज पार्टी में बिखराव है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र गुलेरिया, कुलदीप सिंह कटोरा प्रधान, संदीप मेहरा बूथ पालक भाजपा, विक्रम चावला उपप्रधान स्पेल, प्रवीण उपप्रधान सुगनारा, प्रमोद सिंह उपप्रधान अमलेला, राजेश कुमार उपप्रधान कटोरा, पुष्पिंद्र उपप्रधान बरियाल, अर्जुन ठाकुर पूर्व प्रधान खबल, सतपाल मेहरा, अर्जुन सिंह बनतुंगली, अंशुल शर्मा, शुना गुलेरिया, दयावंत शर्मा, प्रेम स्वरूप, शमशेर सिंह व अनु गुलेरिया मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.