कांग्रेस ने किया अनुसूचित जाति के लोगों का इस्तेमाल
संवाद सहयोगी, पालमपुर : संगठनात्मक जिला पालमपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक अंबे
संवाद सहयोगी, पालमपुर : संगठनात्मक जिला पालमपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक अंबेडकर भवन पंचरुखी में अध्यक्ष अजय कबीर की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. सिकंदर कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए, जबकि जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित दर्ज की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि 60 वर्ष तक कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया व रोजी रोटी तक ही सीमित रखा। उन्होंने कहा कि समुदाय के अधिकतर लोगों का भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का परिणाम है कि आज केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की 283 सीटें हैं और कांग्रेस 44 सीटों तक सिमट गई है।
इस मौके पर जिला महामंत्री मुलख राज प्रेमी, नूरपुर क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा प्रभारी बलदेव राज खोदलू, देहरा प्रभारी एवं अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा जय¨सहपुर गिरधारी ¨सह धारी, अनुसूचित मोर्चा पालमपुर के संयोजक र¨वद्र कुमार, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रवि कुमार, मिलाप कुमार, मिलाप चंद, अनुराधा शर्मा, मीना कुमारी, जगतंबा देवी, महामंत्री युवा मोर्चा जय¨सहपुर स्वरूप डोगरा व मंडल महामंत्री जय¨सहपुर हेमराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।