जनता के कार्य समय पर निपटाएं अधिकारी : सुशील रतन
संवाद सहयोगी, देहरा : प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पं. सुशील रतन ने स्थानीय लो
संवाद सहयोगी, देहरा : प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पं. सुशील रतन ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इलाके में चल रहे विकास कार्यो के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। सुशील रतन ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने सभी अधिकारियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जनता से भी विकास कायरें के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से जनता के कार्य समय पर निपटाने और आम आदमी के कार्य को अपना कार्य समझ कर करने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसीलदार देहरा सुरजन सिंह, पूर्व प्रधान शक्ति सिंह, उपमंडल कृषि विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. रक्षपाल, उपमंडल भू-संरक्षण अधिकारी डॉ. विनय सोनी, सहायक अभियंता पीसी डोगरा, सीडीपीओ देहरा अश्वनी कुमार, नप अधिकारी केएल ठाकुर, गोपाल दास, संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।