सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक
संवाद सूत्र, जवाली : काता कॉलेज ऑफ एजूकेशन चलवाड़ा (जवाली) में मंगलवार को गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया
संवाद सूत्र, जवाली : काता कॉलेज ऑफ एजूकेशन चलवाड़ा (जवाली) में मंगलवार को गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। एसएचओ जवाली सुरजीत कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज में पहुंचने पर चेयरमैन शुभकरण सिंह, कुलतार सिंह गोल्डी सहित स्टाफ व प्रशिक्षुओं ने उनका स्वागत किया गया। सुरजीत कुमार ने इस मौके पर एंटी रैगिंग, यातायात नियमों, नशा, कन्या भ्रूण हत्या सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षुओं को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु वालों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चौपहिया चलाते समय सीट बैलेट पहनना आवश्यक है। कहा कि नशा कर व तेज गति से वाहन चलाना भी जुर्म है और इसकी एवज में पुलिस द्वारा चालान किया जाता है। वाहन को चलाते समय उसके कागजात साथ होने चाहिए। उन्होंने रैगिंग के खिलाफ भी जानकारी दी। कहा कि रैगिंग भी कानूनी अपराध है। प्रशिक्षुओं के सवालों का एसएचओ ने जवाब दिया। कॉलेज के चेयरमैन शुभकरण सिंह व कुलतार सिंह गोल्डी ने एसएचओ जवाली को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।