मैक्लोडगंज से चंडीगढ़ के लिए आज से एक और वोल्वो
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो ने दो जुलाई से मैक्लोडगंज
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो ने दो जुलाई से मैक्लोडगंज-चंडीगढ़ रूट पर एक और वोल्वो बस शुरू की जा रही है। इसे शाम तीन बजे मैक्लोडगंज से चलाया जाएगा और रात 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहां आधे घंटे की ब्रेक के बाद रात साढ़े 11 बजे बस फिर धर्मशाला के लिए चलेगी और सुबह छह बजे यहां पहुंचेगी। बस के शुरू होने से लोगों को अब दिल्ली से आने वाली बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। धर्मशाला डिपो की मैक्लोडगंज-चंडीगढ़ रूट पर पहले ही दो वोल्वो बसें चल रही हैं। इनमें एक सुबह छह बजकर 50 मिनट पर और दूसरी सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर मैक्लोडगंज से चंडीगढ़ के लिए दौड़ती है। इन्हीं बसों की सफलता के बाद अब एक और वोल्वो बस चलाने का फैसला लिया गया है। धर्मशाला से चंडीगढ़ का सफर वोल्वो में 605 रुपये किराया देकर सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) पंकज चड्ढा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बस चलाने का निर्णय लिया गया है।