ग्राम सुधार सभा बलारड़ू का गठन
बलारड़ू : ग्राम सुधार सभा बलारड़ू की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ व गण्यमान्य प्रकाश चं
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 10:45 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 10:45 PM (IST)
बलारड़ू : ग्राम सुधार सभा बलारड़ू की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ व गण्यमान्य प्रकाश चंद शर्मा ने की। बैठक में लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पिछली कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर अगले तीन साल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें प्रधान नरेश कुमार शर्मा, उपप्रधान संजीव शर्मा, महासचिव जगरनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, प्रचार मंत्री सतीश कुमार (टिंकू) को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री देवराज शर्मा, सह संगठन मंत्री अमरनाथ शर्मा, मुख्य सलाहकार सतीश कुमार, सह सलाहकार प्रवीण शर्मा (विपन), प्रेस सचिव एवं लेखाकार मुल्ख राज व सह सचिव विजय कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें