कांग्रेस कार्यकाल में विकास ठप : धूमल
संवाद सूत्र, हरिपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में
संवाद सूत्र, हरिपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं। धूमल रविवार को हरिपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा, विश्व विख्यात मसरूर मंदिर में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में विश्व बैंक से धनराशि का प्रावधान करवाया था लेकिन काग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही सभी कार्य ठप हो गए हैं। बकौल धूमल, उनकी सरकार के समय इस मंदिर में दो दिन का राज्यस्तरीय मसरूर उत्सव शुरूकिया था। आरोप लगाया कि अब चार वर्ष बीतने के बाद उत्सव नहीं मनाया गया। इस मौके पर देहरा के विधायक रविंद्र रवि, मंडल अध्यक्ष सर्वदर्शन, प्रेस सचिव शशि शर्मा व रणजीत सिंह ने भी जनसमूह को संबोधित किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरिपुर के सूखा तालाब में गए और यहां हरिपुर के पूर्व प्रधान चिरंजी लाल, गिरधर वशिष्ठ, अतुल महाजन व उपप्रधान देसराज ने उनका स्वागत किया।