धर्मशाला रैली में 1500 कार्यकर्ता पहुंचाने का रखा लक्ष्य
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां भाजपा मंडल ने दो दिसंबर को धर्मशाला में प्रदेश भाजपा द्
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां भाजपा मंडल ने दो दिसंबर को धर्मशाला में प्रदेश भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार को लेकर चल रही जांच के तहत अपने पद से त्याग पत्र देने के लिए किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कमर कस ली है। ग्रामीण प्रमुख केंद्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर भाजपा मंडल नगरोटा बगवां ने इस दिन 1500 भाजपा कार्यकर्ताओं को धर्मशाला पहुंचाने का लक्ष्य दिया है।
प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य त्रिलोककपूर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेश बरमानी की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में कहा कि प्रदेश भाजपा के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कांगड़ा व जिला चंबा से हजारों कार्यकर्ता धर्मशाला स्थित जोरावर स्टेडियम में पहुंचेंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पूर्व भाजपा विधायक चौधरी राम चंद भाटिया, अरुण मेहरा, मंगल चौधरी, बलराम पुरी, डॉ. कुलदीप, पूर्व मंडल अध्यक्ष कबीर कपूर, सुशीला चौधरी, महामंत्री बिहारी लाल खट्टा, अजय सपेहिया, टेक चंद धीमान, अजय वालिया, रमेश वालिया, स्वर्ण वालिया आदि बैठक में शामिल रहे।