दीक्षित ने चंडीगढ़ में कलस्टर खेलों में जीता सोना
संवाद सूत्र, परागपुर : चंडीगढ़ में हुई उत्तरी भारत के चार प्रदेशों की कलस्टर 2015 खेलकूद प्रतियोगिता
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 08:13 PM (IST)
संवाद सूत्र, परागपुर : चंडीगढ़ में हुई उत्तरी भारत के चार प्रदेशों की कलस्टर 2015 खेलकूद प्रतियोगिता में परागपुर के लोटस इंटरनेशनल स्कूल के दीक्षित ने शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीत कर परागपुर एवं स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं स्कूल की अन्य छात्रा खिलाड़ी आरजू पटियाल ने ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीता। स्कूल पहुंचने पर दीक्षित एवं आरजू का स्कूल स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने दीक्षित को 2100 रुपये एवं आरजू को 1100 रुपये दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें