गांधी ग्राउंड नगरोटा बगवां में होगा श्रीरामलीला का मंचन
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : गांधी ग्राउंड नगरोटा बगवां में 13 से 21 अक्टूबर तक रात को श्री रामली
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : गांधी ग्राउंड नगरोटा बगवां में 13 से 21 अक्टूबर तक रात को श्री रामलीला मंचन व 22 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। श्रीरामलीला मंचन के दौरान आयोजित की जाने वाली धार्मिक प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को दैनिक जागरण की ओर से ईनाम प्रायोजित किए जाएंगे। दशहरे पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दैनिक जागरण मीडिया प्रायोजक की भूमिका निभाएगा।
श्रीरामलीला दशहरा कमेटी के प्रधान बलराम पुरी, सचिव विपन चौधरी, घनश्याम वर्मा, महिंद्र मेहरा, ललित मोहन व पूजन भंडारी ने बताया कि मंगलवार को पहले नवरात्र पर सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर यह प्रभात फेरी श्री हनुमान मंदिर, श्री नारदा-शारदा मंदिर व पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए श्रीरामलीला मंच पर पहुंचेगी और यहां ध्वजारोहण होगा। इसी दिन रात 8.30 से 12 बजे तक श्रीरामलीला का मंचन होगा। इस दौरान रामायण व राष्ट्रीयता विषय पर बच्चों से प्रश्न पूछे जाएंगे और विजेताओं को दैनिक जागरण की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 22 अक्टूबर को बाद दोपहर तीन बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। गांधी ग्राउंड में श्रीराम एवं रावण का युद्ध होगा। आतिशबाजी के बाद रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। भगवान श्रीराम एवं भरत मिलाप के बाद श्रीरामलीला मंच पर भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक होगा। दशहरे पर बाद दोपहर तीन से रात नौ बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।