लैंटाना उन्मूलन के लिए गठित होगी टास्क फोर्स
जागरण संवाददाता, पालमपुर : प्रदेश में जल्द ही लैंटाना के उन्मूलन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन होगा त
जागरण संवाददाता, पालमपुर : प्रदेश में जल्द ही लैंटाना के उन्मूलन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन होगा ताकि लैंटाना सहित अन्य हानिकारक खरपतवारों का नाश किया जा सके। यह निर्णय वीरवार को प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में लैंटाना उन्मूलन प्रबंधन तथा भूमि पुनर्जीवन विषय पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वन निगम के उपाध्यक्ष केवल ¨सह पठानिया ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लैंटाना के उन्मूलन के लिए शीघ्र ही एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा ताकि लैंटाना सहित हानिकारक खरपतवारों का नाश करके भूमि को पुनर्जीवित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक 'हाई-कोर बैठक' के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह से मिलेंगे ताकि लैंटाना उन्मूलन प्रबंधन के लिए सभी संबंधित विभागों को शामिल करके इस पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा सके।
इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके कटोच ने आश्वस्त किया कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा लैंटाना उन्मूलन के लिए सभी विभागों की एक केन्द्रीयकृत एजैंसी की स्थापना की जाती है तो कृषि विश्वविद्यालय इसके लिए वैज्ञानिक जानकारियों के अतिरिक्त अन्य प्रकार की हर संभव सहायता प्रदान करेगा। बैठक में लैंटाना के उन्मूलन पर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों तथा वन विभाग के अधिकारियों ने 'पावर प्रेजेंटेशन' के माध्यम से लैंटाना उन्मूलन के लिए अब तक उपलब्ध तकनीकों तथा इस्तेमाल किए जा रही तकनीकों पर जानकारियां सांझा की।
कार्यक्रम में अनुसंधान परिषद के सदस्य कैप्टन जन्मेज ¨सह व प्रसार परिषद की सदस्य वीना चौधरी, प्रगतिशील किसान डीडी शर्मा, वन-अरण्यपाल बिलासपुर अनिल जोशी, मुख्य वन-अरण्यपाल वन्यप्राणी सेंक्चुअरी डॉ. एसडी शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक मध्य जलागम परियोजना प्रदीप शर्मा सहित कई वैज्ञानिक व अधिकारी मौजूद थे।