महक शतरंज में चंडीगढ़ संभाग की चैंपियन
संवाद सूत्र, परागपुर : केंद्रीय विद्यालय नलेटी देहरा के छात्र छात्राओं ने हाल ही में संपन्न हुई केंद
संवाद सूत्र, परागपुर : केंद्रीय विद्यालय नलेटी देहरा के छात्र छात्राओं ने हाल ही में संपन्न हुई केंद्रीय विद्यालयों की चंडीगढ़ संभाग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी जीत का परचम फहराया है। इन खेलों में भाग लेते हुए केंद्रीय विद्यालय नलेटी देहरा की नौंवीं कक्षा की छात्रा महक ठाकुर ने शतरंज में चंडीगढ़ संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल एवं परागपुर नलेटी का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त स्कूल के जमा दो के छात्र निखिल एवं जमा एक के छात्र अतुल ने भी इस खेलकूद प्रतियोगिता की टेबल टेनिस डबल स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी खेलकूद प्रतियोगिता के डबल वर्ग की टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा में स्कूल के अन्य मितुल एवं आदित्य की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बात की जानकारी देते हुए स्कूल के शारीरिक शिक्षा अध्यापक विजेंद्र ने बताया कि स्कूल के उपरोक्त खिलाडिय़ों को केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदेश की तरफ से भाग लेने के लिए चयनित भी किया गया है।