डीजल पर वैट बढ़ौतरी ली जाए वापस
कोटला : पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस राणा व भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगराज मे
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 10:35 PM (IST)
कोटला : पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस राणा व भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगराज मेहरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने डीजल पर वैट 11.5 से 16 फीसद करने का फैसला लिया है। इससे मालभाड़े में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से फैसले को वापस ले और लोगों को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई है, देश का पूरी दुनिया में डंका बजने लगा है। एक तरफ केंद्र सरकार लोगों को अच्छे दिन दिखाने की कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों के अच्छे दिन आने से रोक रही है। डीजल में वैट बढ़ाने का फैसला गलत है, सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें