भाजपा छह को रक्कड़ में करेगी प्रदर्शन : विक्रम
संवाद सहयोगी, देहरा : सरकार का अढ़ाई वर्ष का जश्न महज दिखावा था। कांग्रेस ने इसे अढ़ाई साल की नाकामि
संवाद सहयोगी, देहरा : सरकार का अढ़ाई वर्ष का जश्न महज दिखावा था। कांग्रेस ने इसे अढ़ाई साल की नाकामियों को छुपाने के लिए मनाया था। विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार बताए कि उसने प्रदेश के विकास के लिए क्या विशेष योजनाएं लागू की हैं।
मुख्यमंत्री केवल कुर्सी बचाने की जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। प्रदेश की जनता के दुख दर्द से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। देहरा के लिए प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए अढ़ाई साल में प्रदेश सरकार अढ़ाई कदम तक नहीं चली है। यदि सरकार की ढिलमुल नीति से जिला कांगड़ा को केंद्रीय विश्वविद्यालय से हाथ धोना पड़ा तो मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। इसका खामियाजा कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में करारी हार से भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की दयनीय स्थिति है। रक्कड़ तहसील में स्टाफ न होने से लोगों को राजस्व संबंधी काम करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं। सड़कों की हालत दयनीय है। इन सभी मुद्दों को लेकर जसवां-परागपुर भाजपा छह जुलाई को रक्कड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना-प्रदर्शन करेगी। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने प्रदर्शन के बारे में एसडीएम मलोक ¨सह को ज्ञापन दे दिया है। इस अवसर पर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सपन सूद भी उपस्थित थे।