खंड विकास अधिकारी ने लिया विकास कार्यो का जायजा
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : खंड विकास अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। इ
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : खंड विकास अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की 35 पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी कांगडा शशि पटियाल ने बताया कि बैठक में मनरेगा के तहत सभी वार्डो मे चल रहे कार्यो की चर्चा की गई। गुरू रविदास योजना पर चर्चा के बाद इसमें अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के आदेश सभी पंचायतों को जारी किए गए। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत पूर्ण रूप से विस्तार से चर्चा हुई। इसमें शौचालय के निमार्ण बारे भी पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। जिला परिषद के कार्यो की चर्चा हर पंचायत स्तर पर की गई। इसमें अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए। जिनके कार्य पूरे हो चुके है को यूसी व सीसी इस कार्यलय को देने को कहा गया। समिति के काम जो अधूरे पडे है उनकी पंचायत स्तर पर चर्चा करके उन्हे पूर्ण करने को कहा गया।