उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान
जागरण संवाददाता, पालमपुर : उपमंडल की फरेढ़ पंचायत के निवासी विजय शर्मा को जनगणना के कार्य में असाधार
By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 12:38 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 12:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पालमपुर : उपमंडल की फरेढ़ पंचायत के निवासी विजय शर्मा को जनगणना के कार्य में असाधारण, उत्साह और उच्च कोटि की सेवा देने के लिए राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया है। इन उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विजय शर्मा को प्रशस्ति पत्र तथा कांस्य पदक राष्ट्रपति की ओर से जिलाधीश कांगड़ा के माध्यम से दिया गया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पहले यह सम्मान राष्ट्रपति ने देना था, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते इसमें बदलाव हुआ और इसे जिलाधीश के माध्यम से दिया गया।
फरेड़ निवासी विजय शर्मा इस समय बतौर पटवारी पटवारवृत अंद्रेटा तहसील पालमपुर में कार्यरत हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए सरकार का धन्यवाद किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें