प्रदर्शनी से एकत्र धन होगा शिक्षा पर खर्च
जागरण संवाददाता, पालमपुर : ¨सगापुर से पालमपुर आए अंतरराष्ट्रीय चित्रकार विनसेंट की प्रदर्शनी का र
जागरण संवाददाता, पालमपुर : ¨सगापुर से पालमपुर आए अंतरराष्ट्रीय चित्रकार विनसेंट की प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के आइटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने शिरकत की। उन्होंने प्रदर्शनी को खूब सराहा। विनसेंट इससे पहले कई देशों में प्रदर्शनी लगा चुके हैं। भारत में पहली बार इस तरह से प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी दस दिन तक चली, इसमें हिमालय के वन्य प्राणियों पर आधारित चित्रकारी थी। इस प्रदर्शनी से जितनी भी धनराशि एकत्रित की गई है, वह पालमपुर के ही स्थानीय स्कूलों में बच्चों को आवश्यक सामान के रूप में वितरित की जाएगी। विनसेंट ने कहा कि उन्होंने यहां पर पहली बार प्रदर्शनी लगाई थी। इसका बहुत ही अच्छा नतीजा निकला, कई लोगों ने पेंटिग्स को लिया। यहां पर कला के प्रेम को देखकर वह काफी खुश हैं। वह अगले वर्ष पुन: आने का प्रयास करेंगे। प्रदर्शनी के प्रबंधक सुनील राणा ने कहा कि हमारे क्षेत्र में विस्तार को लेकर इन प्रतिभाओं को और अधिक मौका देना चाहिए।